फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brijeshhwar habitation dev Iconic images

बृजेश्वर धाम में देव प्रतिमाएं प्रतिष्ठित

Fri, 16 Oct 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 16 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
 Brijeshhwar habitation dev Iconic images
बृज विहार कॉलोनी स्थित श्री बृजेश्वरनाथ धाम में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व आयोजकों ने प्रतिमाओं की शोभायात्रा भी निकाली और अबीर-गुलाल से होली खेलते हुए पुष्पवर्षा कर खुशियां मनाईं। शोभायात्रा में कालोनीवासी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस अनुष्ठान में शुक्रवार को रामभक्त हनुमान, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण और श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर कृष्णा नगर मंदिर, जेल मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, राम जानकी मंदिर होते हुए मंदिर में ही संपन्न हुई। महिलाओं और पुरुषों ने शोभायात्रा में ढोलबाजे पर जमकर नृत्य किया और अबीर-गुलाल से होली खेली। समापन पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

आयोजन समिति से जुड़े संजीव गुप्ता ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पुजारी मयंक शास्त्री, शशांक शास्त्री, सुशील पाठक, हितेश पाठक, गौरव त्रिवेदी, सोनू मिश्रा, अक्षय आदि ने संपन्न कराया। यजमान के रूप में संजीव मिश्रा, देव प्रकाश मिश्रा, कृष्ण मुरारी शुक्ला, नंद किशोर दीक्षित, संतोष अवस्थी की सपत्नीक हिस्सेदारी रही। आयोजन में डॉ. सुरभि गुप्ता, शमिष्ठा चौधरी, प्रिया शुक्ला, नीलम सिंह, राखी भदौरिया, सुनीता भदौरिया, पुष्पा शुक्ला, अमिता संजीव, पिंटू सिंह, वंदना दीक्षित, आशीष भदौरिया, सुधीर पवार, देवेश प्रताप सिंह, संजीव, सुमोद, टिंकू आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed