{"_id":"65cd3606540efe89f7003954","slug":"bridge-construction-completed-on-sot-river-distance-to-kayamganj-will-be-reduced-by-50-km-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-113377-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सोत नदी पर पुल निर्माण पूरा, 50 किमी कम होगी कायमगंज की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सोत नदी पर पुल निर्माण पूरा, 50 किमी कम होगी कायमगंज की दूरी
Thu, 15 Feb 2024 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
ढाई गांव में सोत नदी पर बनकर तैयार हुआ पुल। संवाद
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र में ढाई गांव के पास सोत नदी पर चौड़ा पुल बनकर तैयार हो गया। इसके बनने से मिर्जापुर से कायमगंज की दूरी करीब 50 किमी कम हो जाएगी। संपर्क मार्ग बनने के बाद यहां से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। हालांकि, यहां पहले से संकरा पुल है, लेकिन इस जर्जर पुल से सुरक्षा की दृष्टि से सिर्फ छोटे वाहन ही गुजारे जा रहे हैं।
जलालाबाद-ढाईघाट, शमशाबाद, बिधूना स्टेट हाईवे संख्या 163 पर ढाई गांव में सोत नदी पर बड़ा पुल बनने के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी, जिसके बाद सरकार ने यहां पुल बनाने की मंजूरी दे दी थी। 11 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत होने के बाद सेतु निगम ने 2023 मार्च से निर्माण शुरू कराया था। इसे मार्च 2024 में पूरा करना था, लेकिन 11 माह में ही 90 मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चौड़ा पुल बना लिया गया है। वर्तमान में यहां संपर्क मार्ग बनाने का काम चल रहा है। यह भी इसी सप्ताह पूरा होने की संभावना है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद इसका उद्घाटन करेंगे। पुल पर शिलापट भी लग गया है।
30 किमी पड़ेगा कायमगंज
-अब तक कायमगंज जाने के लिए मिर्जापुर से पहले फर्रुखाबाद जाना पड़ता था। यह दूरी 80 किलोमीटर पड़ जाती थी। सोत नदी पर पुल बनने के बाद अब यह दूरी मात्र 30 किमी रह जाएगी। इससे समय के साथ ईंधन भी बचेगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
ढाई गांव में सोत नदी पुल का निर्माण मार्च 2023 में शुरू हुआ था। इसे मार्च 2024 में पूरा करना था। पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। संपर्क मार्ग बनाने का काम चल रहा है जो इस सप्ताह में पूरा होने की संभावना है।
-बिजेंद्र मौर्या, डीपीएम, सेतु निगम