फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bride reached her in-laws house by riding a boat and a tractor in Shahjahanpur

हर बाधा पार कर साजन संग गई सजनी: नाव और ट्रैक्टर की सवारी कर ससुराल पहुंची दुल्हन, दंपती न भूल पाएगा ये विदाई

Sat, 13 Jul 2024 10:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शाहजहांपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Jul 2024 10:26 PM IST
सार

बहू की विदा कराकर देर शाम बराती जब तक यहां पहुंचे तो पानी और बढ़ जाने से बहगुल पुल के एप्रोच रोड पर बनी पुलिया पानी में डूबने के साथ मार्ग का भी काफी हिस्सा कट चुका था। वर-वधू को गांव तक पहुंचाने के लिए केवल नाव का ही सहारा था।

विज्ञापन
bride reached her in-laws house by riding a boat and a tractor in Shahjahanpur
नाव और ट्रैक्टर की सवारी कर ससुराल पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के बाद दुल्हन के साथ आए दूल्हे को बाढ़ के कारण नाव और ट्रैक्टर से सफर करना पड़ा, तब वे संगहा गांव में अपने घर पहुंच सके। यूपी के शाहजहांपुर स्थित गांव संगहा के दूल्हे परविंद के पिता भूरे ने शादी धूमधाम से करने के जो सपने देखे, उन पर बाढ़ ने ग्रहण लगा दिया। परविंद की शादी सीतापुर शहर के बाइपास के समीप स्थित गांव खखूमा की रहने वाली रेखा से तय हुई थी। 11 जुलाई को बरात जाने की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन नदियों का जलस्तर बढ़ने से तिकोला घाट पुल के एप्रोच रोड के ऊपर से 10 जुलाई की रात से ही पानी का बहाव शुरू हो गया।

विज्ञापन

किसी तरह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से दूल्हा समेत अन्य बराती शाम को जलालाबाद तक पहुंचे। यहां आने पर पता लगा कि बाढ़ के कारण लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। इसके बाद बराती हुल्लापुर, शाहाबाद, पिहानी और महोली होकर देर रात किसी तरह गंतव्य तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में शादी की रस्में निभाई गईं। सुबह तक सभी रस्मों को निपटाया गया। बहू की विदा कराकर देर शाम बराती जब तक यहां पहुंचे तो पानी और बढ़ जाने से बहगुल पुल के एप्रोच रोड पर बनी पुलिया पानी में डूबने के साथ मार्ग का भी काफी हिस्सा कट चुका था। वर-वधू को गांव तक पहुंचाने के लिए केवल नाव का ही सहारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed