{"_id":"69f77ccb16e864f17701b63b","slug":"brick-trader-riding-a-tractor-dies-after-falling-off-following-a-collision-with-a-dumper-in-jalalabad-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172296-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद में डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार ईंट कारोबारी की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद में डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार ईंट कारोबारी की गिरकर मौत
विज्ञापन
निगोही के मोहल्ला अब्दुल कलाम नगर में नेपाली की मौत पर जांच करती पुलिस। संवाद
जलालाबाद। शाहजहांपुर मार्ग पर कलक्टरगंज के पास शनिवार रात हुए हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली से घर लौट रहे कांट क्षेत्र के गांव बरेंडा निवासी 50 वर्षीय ईंट कारोबारी राजेश गुप्ता की मौत हो गई।
राजेश नगर के बारह पत्थर मार्ग पर मकान बनाकर रहते थे। कुछ समय पहले उन्होंने गांव में इंटरलाकिंग ईंट बनाने का कारखाना लगा लिया। इसलिए उनका अक्सर अपने गांव से यहां आना-जाना बना रहता था। उनके छोटे बेटे देवेश ने बताया कि शनिवार को वह एक गांव में इंटरलॉक ईंट उतारने के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली से जलालाबाद आ रहे थे।
ट्रैक्टर क्षेत्र के गांव सरैंया का एक युवक चला रहा था और पिता राजेश चालक के पास वाली सीट पर बैठे थे। रात करीब आठ बजे कलक्टरगंज गांव के पास पीछे से आया तेज रफ्तार डंपर, ट्राॅली से टकरा गया। जोरदार टक्कर लगने से राजेश उछलकर सड़क पर जा गिरे और डंपर ट्राॅली में ही फंस गया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश को सीएचसी भिजवाया। सिर में ज्यादा चोट होने से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर जलालाबाद राजीव तोमर ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेने के साथ ही उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से किसान की मौत
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव महुआ पाठक निवासी 56 वर्षीय राजकुमार की शनिवार रात सड़क पार करने के दौरान पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चालक के अनुसार, साइकिल सवार को बचाने के फेर में हादसा हुआ।
परिजनों के अनुसार, खेतीबाड़ी करने वाले राजकुमार सिंह किसी काम के सिलसिले में हाईवे पार कर रहे थे। इस दौरान पुवायां की ओर से आए पिकअप वाहन की टक्कर लगने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सीएचसी पहुंचे परिजन राजकुमार के शव को देख बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी बेबी पर तीन बेटी व एक बेटे की जिम्मेदारी आ गई है।
हादसे के बाद लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए दो लोगों में एक की मौत हो गई। दूसरे को मामूली चोट आई है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नेपाल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सिर में लगी चोट
निगोही/शाहजहांपुर। मोहल्ला अब्दुलकलाम नगर में झोंपड़ी डालकर रहने वाले नेपाल के 45 वर्षीय राम बहादुर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह उनका शव एक मकान की दीवार के पास पड़ा मिला। माना जा रहा है कि रात हुई बारिश के दौरान उनकी मकान की छत से गिरकर मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि रामबहादुर मूलत: नेपाल के रहने वाले थे। सन 1990 में किशोरावस्था से यहां रहते थे। वह मेहनत मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करते थे। रामबहादुर ईदगाह स्थित एक तलाब के पास पड़ी खाली जगह पर झोपड़ी में रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि वह अक्सर सेवानिवृत्त इंजीनियर फारुख के खाली पड़े मकान में भी रुक जाते थे।
माना जा रहा है कि गर्मी होने के चलते वह मकान की छत पर सो रहे थे। रात हुई बारिश के दौरान वह गद्दा-तकिया लेकर जल्दबाजी में उठे और मकान के पीछे गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। रविवार की सुबह लोग घरों से निकले तब घटना की जानकारी हुई। उनके सिर में चोट लगी थी।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस उनके नेपाल के पते की जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, राम बहादुर शराब पीते थे। वह तीन-चार दिन पूर्व ही झांसी से लौटे थे। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -