{"_id":"677c25b1007c0b28fb0580da","slug":"brick-blocks-removed-from-the-side-of-lipulekh-bhind-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-135074-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लिपुलेख-भिंड हाईवे के किनारे से हटाए ईंटों के चट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लिपुलेख-भिंड हाईवे के किनारे से हटाए ईंटों के चट्टे
Tue, 07 Jan 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
निगोही में हाईवे के किनारे से ईंटें हटाते मजदूर। संवाद
- फोटो : चेयरमैन को मोमेंटो भेंट करते सिक्ख समाज के लोग।
शाहजहांपुर। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर निगोही क्षेत्र में पिपरिया उदयभानपुर गांव के पास सड़क के किनारे लगाया गया ईंटों के चट्टे भट्ठा मालिक ने सोमवार सुबह से हटवाने शुरू कर दिए। वहां पहुंचे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता ने भट्ठा मालिक को दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
वहां पर ईंटें इस तरह से लगवाई गई थीं कि दूर से देखने पर ये भट्ठे के मजदूरों के बसेरे प्रतीत हों। इन दिनों कोहरे में विपरीत दिशा से आने वाले वाहन से बचने के लिए लोग वाहन सहित हाईवे से नीचे उतर जाते हैं, जहां पर ईंटों का स्टॉक लगाया गया है, वहां हाईवे के नीचे उतरने की भी जगह नहीं बची।
अमर उजाला ने सोमवार के अंक में नोटिस के बावजूद हाईवे के किनारे से नहीं हटाईं ईंटें शीर्षक से समाचार को प्रकाशित किया था। एनएचएआई के सहायक अभियंता अश्वनी सिंह ने बताया कि भट्ठा मालिक को हाईवे की पटरी खाली रखने के निर्देश देते हुए भविष्य में वहां ईंटें रखी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।