फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   break binding of nauchandi in fire

नौचंदी एक्सप्रेस की ब्रेक बाइंडिंग में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

Thu, 05 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 05 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
break binding of nauchandi in fire
ट्रेन की चपेट में आया ट्रैक्टर
सहारनपुर से चलकर मेरठ सिटी होते हुए इलाहाबाद जाने वाली 14512 डाउन नौचंदी एक्सप्रेस की एक बोगी के ब्रेक शू जाम होने से बुधवार को सुबह पीतांबरपुर स्टेशन के पास पहियों के धुरा में आग लग गई। धुआं उठने पर बोगी में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन चालक ने गार्ड की सूचना पर पीतांबरपुर में ट्रेन रोककर धुरा ठीक कराया। बाद में ट्रेन यहां पहुंचने पर कैरिज एंड वैगन अनुभाग के स्टाफ ने बोगी की ब्रेक बाइडिंग की जांच की। इस कारण ट्रेन करीब 15 मिनट तक स्थानीय स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

नौचंदी एक्सप्रेस ने बरेली तक का सफर बिना किसी बाधा के पूरा किया, लेकिन पीतांबरपुर स्टेशन से पहले जनरल बोगी के नीचे से धुआं उठने लगा। चलती ट्रेन में जलने की गंध के साथ बोगी में धुआं भरने पर यात्रियों में घबराहट फैल गई। एक टीटीई ने वाकी-टॉकी से इसकी सूचना ट्रेन के गार्ड को दी। गार्ड ने मुरादाबाद कंट्रोल को मैसेज दिया। 
विज्ञापन

रेलवे कंट्रोल के निर्देश पर चालक ने पीतांबरपुर स्टेशन पर ट्रेन रोकी और नीचे उतरकर जांच करने पर पाया कि जनरल बोगी के ब्रेक शू गर्मी में फैलकर पहिए से रगड़ खाने लगे जिससे धुरा गर्म होकर धुआं उगलने लगा। चालक ने यह खराबी दूर की और ट्रेन को यहां लेकर पहुंचा। कंट्रोल से सूचना पाकर प्लेटफॉर्म पर पहले से अलर्ट तकनीकी स्टाफ ने ब्रेक बाइडिंग की मरम्मत कर ट्रेन को आगे रवाना किया। कैरिज एंड वैगन अनुभाग के प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पीतांबरपुर के पास नौचंदी की जनरल बोगी संख्या 10482 की ब्रेक बाइडिंग जाम होने से धुआं पैदा हो गया। उन्होंने बताया कि खराबी की जांच करके उसे ठीक करा दिया और इस घटना से रेल संपत्ति अथवा यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed