फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Boycott of work on putting a contract worker of Municipal Corporation in the police station

नगर निगम के संविदाकर्मी को थाने में बैठाने पर कार्य बहिष्कार

Tue, 19 Apr 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Boycott of work on putting a contract worker of Municipal Corporation in the police station
शाहजहांपुर में सदर थाने के बाहर खड़े नगर निगम के ई-रिक्शे संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम में संविदा पर कार्यरत ई-रिक्शा चालक को चोरी के शक में पुलिस ने थाने पर बैठा लिया। इससे नाराज उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने कामकाज को ठप करते हुए थाना सदर बाजार के बाहर एकत्रित होकर विरोध जताया। शाम तक युवक को रिहा नहीं करने पर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गोविंदगंज के एक इलेक्ट्रानिक व्यापारी का कबाड़ का सामान दुकान के बाहर से चोरी हो गया था। उसने नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले संविदा पर कार्यरत ई-रिक्शा चालक पर आरोप लगाते हुए थाना सदर बाजार में शिकायत की। पुलिस ने सुबह ई-रिक्शा चालक को बुलाकर थाने में बैठा लिया। पुलिस की कार्रवाई की सूचना पर शहर के सारे रिक्शा चालक थाना सदर बाजार पर एकत्रित हो गए और विरोध जताया। इस बीच उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वाल्मीकि े थाने पर पहुंचकर बात की। उन्होंने बताया कि अभी दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। फिर भी शक के आधार पर कर्मचारी को थाने पर बैठाया गया। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। विरोध करने वालों में रईस, आशीष, शाहमद, अतीउल्ला, उमेश, राहुल, दानिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed