फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Boy with severe injury reached the Collectorate; ADM arranged for his treatment.

Shahjahanpur News: गंभीर जख्म से परेशान कलक्ट्रेट पहुंचा बालक, एडीएम ने कराया इलाज

Thu, 18 Jun 2026 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Boy with severe injury reached the Collectorate; ADM arranged for his treatment.
कलक्ट्रेट में ई-रिक्शा में बैठे बालक से बात करते एडीएम अरविंद कुमार। संवाद
शाहजहांपुर। प्रशासन का बुधवार को एक मानवीय चेहरा सामने आया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में आए एक घायल बालक को तत्काल मदद उपलब्ध कराई। उनके अनुरोध पर निजी चिकित्सक ने इलाज किया।
विज्ञापन

गढि़यारंगीन के रहने वाले 13 वर्ष के राहुल के माता-पिता नहीं हैं। दो महीने पहले उसके पैर में चोट लग गई। आर्थिक अभाव के कारण इलाज न मिलने से पैर खराब होने लगा। बुधवार को परिवार के कुछ लोग उसे लेकर ई-रिक्शा से लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम अरविंद कुमार अपनी गाड़ी से बाहर जा रहे थे, तभी उनकी नजर ई-रिक्शा में बैठे राहुल पर पड़ी।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाकर बालक का हालचाल जाना। एडीएम वित्त ने बिना देर किए बालक को एक निजी अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बालक के साथ आई महिला को प्रारंभिक उपचार के लिए तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की। निजी अस्पताल संचालक और आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक ने बताया कि उन्होंने राहुल की ड्रेसिंग करा दी है। जख्म हड्डी तक पहुंच गया है। आगे का इलाज हड्डी के डॉक्टर करेंगे। इसकी व्यवस्था भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed