{"_id":"6aa1b72f3bc035e57a0edb95","slug":"boy-suffering-from-stomach-pain-dies-quack-handed-over-to-police-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-184174-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेटदर्द से परेशान बालक की मौत...झोलाछाप को पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेटदर्द से परेशान बालक की मौत...झोलाछाप को पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
कलान। बुखार और पेट दर्द से परेशान नौसना मड़ैया गांव के महेश कश्यप के पुत्र ऋषि कांत (आठ वर्ष) की बुधवार को मौत हो गई। बाद में परिजनों ने गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए झोलाछाप को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
महेश ने पुलिस को बताया कि गांव के एक झोलाछाप ने बेटे को ठीक करने की गारंटी ली ओर इलाज करना शुरू किया, लेकिन उसने जैसे ही बेटे को इंजेक्शन दिया, वह बेहोश हो गया। इससे झोलाछाप के क्लीनिक पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में बेटे को लेकर मिर्जापुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बालक की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद