{"_id":"6a26fbfb053e2d9fa70c8d55","slug":"both-water-coolers-at-the-chc-are-merely-for-show-amidst-the-scorching-heat-patients-are-facing-difficulties-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-175598-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में दिखावटी बने सीएचसी के दोनों वाटर कूलर, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में दिखावटी बने सीएचसी के दोनों वाटर कूलर, मरीज परेशान
विज्ञापन
तिलहर। गर्मी के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मरीजों और तीमारदारों की प्यास बुझाने को लगाए गए दोनों वाटर कूलर दिखावटी बनकर रह गए हैं। एक वाटर कूलर से ठंडा पानी नहीं आ रहा है, जबकि दूसरे से पानी की आपूर्ति ही बंद है। इस कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
सोमवार को अस्पताल पहुंचे कई मरीज और तीमारदार ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकते देखे गए। कई मरीजों ने बताया कि उन्हें मजबूरी में अस्पताल के बाहर दुकानों से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर का कहना है कि दोनों वाटर कूलर चालू हालत में है। यह संभव है कि एक वाटर कूलर को किसी ने बंद कर दिया हो। अगर वाटर कूलर में कोई गड़बड़ी है तो जल्द ही मिस्त्री को बुलाकर सही करा दिए जाएंगे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
वाटर कूलर खराब होने से शीतल पानी की दिक्कत
चांदपुर। गांव के चौराहे और बाबा चौराहे पर लगे वाटर कूलर खराब होने से राहगीर भीषण गर्मी में शीतल पानी के लिए तरस रहे हैं। केंद्रीय वित्त योजना के तहत वर्ष 2023-24 में क्षेत्र पंचायत निधि से दोनों स्थानों पर आरओ युक्त वाटर कूलर लगवाए गए थे। गत कई माह से दोनों कूलर खराब हैं। गांव के चौराहे से मैलानी, हरनाई, तुलापुर, बरगदिया समेत दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन बना रहता है। आसपास बैंक, पुलिस चौकी, साधन सहकारी समिति और विद्यालय होने के कारण तमाम लोग अपने कामों से आते हैं, लेकिन उन्हें पीने के लिए ठंडा पानी नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोनों वाटर कूलर जल्द ठीक कराने की मांग की है। संवाद