फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Both incriminating or irritating'

‘अंगभंग करना या करने को उकसाना दोनों ही अपराध’

Sun, 02 Jul 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपा बुनकर और कामगार प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह संयोजक आशीष त्रिपाठी अक्षय ने विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी के पूर्व मंत्री आजम खां के बारे में दिए गए बयान को दकियानूसी बताया है। कहा, आजम खां की जीभ काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपये देने की घोषणा करना राजेश का सिर्फ  सस्ती लोकप्रियता पाने का तरीका है। सरकार को इनाम की राशि वसूलकर राजकीय कोष में जमा करा लेनी चाहिए। उसका उपयोग गरीब परिवारों की कन्याओं की शिक्षा और उनके विवाह में किया जाना चाहिए। वह मोहल्ला बाडूजई पेशावरी में प्रकोष्ठ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी मोहम्मद इरफान के आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन

आशीष ने भारतीय सैनिकों के संबंध में सपा नेता आजम खां के बयान की निंदा की। साथ ही कहा कि किसी भी व्यक्ति का अंगभंग करना या करने के लिए उकसाना, दोनों ही अपराध हैं। बोले, भाजपा की केंद्र सरकार को तीन साल और प्रदेश सरकार को 100 दिन पूरे हो चुके हैं। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने सपा पर अल्पसंख्यक समाज को भ्रमित करने और बसपा पर नोट की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ की ओर से जुलाई में पौधरोपण कराया जाएगा और 14 अगस्त को रक्तदान शिविर लगेगा। इस मौके पर प्रांतीय मीडिया प्रभारी मोहम्मद इरफान और सह मीडिया प्रभारी शाहिद अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed