फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bookies started raising their heads again...Search for the kingpin after arresting the henchmen

Shahjahanpur News: फिर से सिर उठाने लगे सटोरिये...गुर्गों को पकड़ने के बाद सरगना की तलाश

Sat, 17 Aug 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Bookies started raising their heads again...Search for the kingpin after arresting the henchmen
शाहजहांपुर। करीब दो सालों से बंद पड़े सट्टे का कारोबार फिर से शुरू हो गया है। अंधेरी गलियाें, पान के खोखों व किराने की दुकानों पर सट्टे की बाजी लगने लगी है। जानकारी में आने के बाद एसपी ने थाना प्रभारियों से नाराजगी जताई। तब पुलिस ने कई सटोरियों को गिरफ्तार किया। सरगना को पकड़ने के लिए भी टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

पूर्व में हिस्ट्रीशीटर वेदव्यास उर्फ बेदी सट्टे का कारोबार चलाता था। पुलिस की सख्ती के बाद उसने जिला छोड़ दिया। तब भी सट्टा चलता रहा। सट्टेबाजी की लत से कई परिवार तबाह हो गए थे। तत्कालीन एसपी एस. आनंद ने नकेल कसी तो सट्टे का कारोबार लगभग खत्म हो गया था। इस दौरान पुलिस और सट्टेबाजों की जुगलबंदी को भी तोड़ा गया था। कुछ वर्ष तक बंद रहने के बाद थोड़े समय पहले एक बार फिर से सटोरियों ने अपना नेटवर्क फैला दिया। मामला एसपी अशोक कुमार मीणा तक पहुंचने के बाद उन्होंने सख्ती दिखाई। थाना प्रभारियों को कारोबार पर लगाम लगाने के निर्देश दिए तो पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाते हुए कई गुर्गों को पकड़ा। चौक कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला वर्कजई के गुफरान, मोहल्ला चौकसी के राजेश श्रीवास्तव, हुसैनपुरा के विनोद आदि को गिरफ्तार किया। इसी तरह सदर बाजार पुलिस, रोजा, आरसी मिशन समेत ग्रामीण इलाके के थाना प्रभारियाें ने कई लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन


-------------
मोबाइल से चल रहा सट्टा
सट्टेबाज मोबाइल के जरिये सट्टा लगाते हैं। नंबर आने पर दस रुपये लगाने पर 50, 20 लगाने पर सौ रुपये देने का दावा करते हैं। पुलिस की जांच में वाट्सएप पर सट्टे का नंबर भेजने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुराने कारोबारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ

-सट्टे का कारोबार करने वाले पुराने लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पूर्व में सट्टे का कारोबार करने वाले कई लोग राजनीतिक पार्टियों से जुड़ चुके हैं। पुलिस ने उन्हें भी थाने में बुलाकर पूछताछ कर जानकारी ली है।

----------

-सट्टे के कारोबार करने वालों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। टीमों को लगाया है। इनपुट के आधार पर सटोरियाें को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
अशोक कुमार मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed