{"_id":"6a231bc9c6d87bd84709994f","slug":"bones-and-a-girls-skirt-found-at-the-burial-site-during-excavation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-175382-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खोदाई में दफन की जगह से मिली हड्डियां और बच्ची की स्कर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खोदाई में दफन की जगह से मिली हड्डियां और बच्ची की स्कर्ट
विज्ञापन
कांट के मानपुर में खेत की खोदाई कराती पुलिस। संवाद
भावलखेड़ा / कांट। आरसी मिशन क्षेत्र के ताहवरगंज में चार वर्षीय बच्ची प्रिया की पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी सौतेले पिता अखिलेश को रिमांड पर लेकर शुक्रवार को दोबारा कांट इलाके के गांव मानपुर स्थित खेत की खोदाई कराई। दूसरे दिन हड्डियां और बच्ची की स्कर्ट बरामद हुई। पुलिस ने बरामद हड्डियों और कपड़े को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया है।
थाना तिलहर क्षेत्र के गांव गोबरसंडा निवासी रामस्वरूप की बेटी दिव्यांशी ने आरसी मिशन थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि चार माह पूर्व उसने मंदिर में कांट थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी अखिलेश से शादी की थी। वे लोग आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज में आकर एक किराये के मकान में रहने लगे। प्रिया पहले पति की संतान थी, इसलिए अखिलेश बेटी की बेरहमी से पिटाई करता था।
आरोप है कि चार मई की सुबह अखिलेश ने प्रिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी। अपने गांव मानपुर में प्रिया के शव को खेत में गाड़ दिया। आरसी मिशन पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी अखिलेश और उसके पिता सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को दूसरे दिन अखिलेश को रिमांड पर लेकर खोदाई कराई। तब हड्डियां और स्कर्ट बरामद हुई। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बताया कि बरामद हड्डियों को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा।