{"_id":"69c2f396a06a7fd48c033ebc","slug":"body-of-differently-abled-tenant-found-hanging-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-168835-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किराये पर रह रहे दिव्यांग का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किराये पर रह रहे दिव्यांग का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना में किराये पर रहने वाले सिंधौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर चठिया निवासी 35 वर्षीय दिव्यांग विष्णु दयाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
पुलिस के अनुसार, विष्णु दयाल कई माह से मोहल्ला गदियाना में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। वह एक पैर से दिव्यांग थे। पूछताछ में पता चला है कि वह एआरटीओ कार्यालय के पास काम करते थे। मंगलवार की सुबह उनके बहनोई दूध देने के लिए आए थे। आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह अंदर गए।
देखा कि विष्णु दयाल पंखे से लटके हुए थे। उनके गले में तहमद का फंदा पड़ा हुआ था। इसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजन उनके शव को देख बिलख पड़े। भाई सुरेश ने बताया कि विष्णु अविवाहित थे। चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। दो बहनें हैं। भाई को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया। न ही कोई तहरीर दी गई है।