फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Body of a young man found lying on the banks of the Khannaut River in Mau Vasak village.

Shahjahanpur News: मऊ वासक गांव में खन्नौत नदी किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Wed, 26 Aug 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found lying on the banks of the Khannaut River in Mau Vasak village.
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मऊ वासक गांव निवासी रामखिलावन (40) का शव सोमवार रात संदिग्ध हालात में खन्नौत नदी किनारे पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। रक्षाबंधन से चार दिन पहले भाई की मौत से बहनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

भाई रामदेव ने बताया कि रामखिलावन चार भाइयों में दूसरे नंबर के और अविवाहित थे। वह पुताई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार सुबह काम पर जाने के दौरान उन्हें गांव स्थित मंदिर के पास बैठे देखा गया था। शाम करीब छह बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन और ग्रामीण उनकी खोजबीन में जुट गए। रात करीब आठ बजे घर से लगभग एक किलोमीटर दूर खन्नौत नदी किनारे रामखिलावन का शव पड़ा मिला। उनके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे। भाई की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत से बहनें पिंकी और नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई रामदेव, पंकज और पिंटू भी गुमसुम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed