{"_id":"66ea0cd9777c19fc910dab14","slug":"body-found-floating-in-sharda-canal-identified-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-127345-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शारदा नहर में उतराते मिले शव की पहचान हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शारदा नहर में उतराते मिले शव की पहचान हुई
Wed, 18 Sep 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
शिवदास का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
बंडा। गांव भांभी के पास शारदा नहर में मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। गांव दौलतपुर महोलिया निवासी सोनपाल ने अपने भाई शिवदास के रूप में शिनाख्त की।
सोमवार को शारदा नहर में अज्ञात युवक का शव पानी में उतराता मिला था। मंगलवार को सोनपाल व उनके परिवार के लोग बंडा पहुंचे। शव का फोटो देखने के बाद परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। यहां शिवदास के रूप में पहचान की। सोनपाल ने बताया कि 13 सितंबर को सुबह नौ बजे शिवदास पतेल काटने की बात कहकर निकले थे। शाम तक नहीं आने पर परिजन ने काफी तलाश की। उनका कोई सुराग नहीं लगा। देर शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उनकी पत्नी मिथिलेश कुमारी, पुत्र रोहित, आनंद और पुत्री शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद