{"_id":"681fa7cdfa4a536bf308aa5b","slug":"blood-donation-done-to-help-soldiers-in-puwaiyan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-143503-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में सैनिकों की मदद के लिए किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में सैनिकों की मदद के लिए किया रक्तदान
Sun, 11 May 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 11 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में रक्तदान करते सिविल जज। संवाद
पुवायां। सिविल जज जूनियर डिवीजन पारस यादव की पहल पर सैनिकों की मदद के लिए शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सिविल जज ने खुद भी रक्तदान कर अन्य लोगों को प्रेरित किया।
शिविर का शुभारंभ करते हुए सिविल जज ने कहा कि जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया गया है। बॉर्डर पर सैनिक जंग लड़ रहे हैं, उनकी मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। सिविल जज ने कहा कि रक्तदान के संबंध में लोगों में तमाम भ्रांतियां हैं, जो पूरी तरह से गलत हैं।
रक्तदान से कमजोरी नहीं आती है और कोई समस्या नहीं होती है। रक्तदान करने से शरीर में और रक्त बनता है और व्यक्ति कई बीमारियों से बचता है। एक यूनिट रक्तदान करने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं, सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
सिविल जज के बाद ओमपाल यादव, मुकेश कुमार द्विवेदी, राहुल भारती, अतुल कश्यप, राहुल शुक्ला, सुबोध कनौजिया, मनीष मिश्रा, अजय कुमार कनौजिया, रामवीर, अनुराग गौतम, शोभित कुमार सहित कई वकीलों और सिविल कोर्ट के स्टाफ ने रक्तदान किया। शिविर में डॉ. शोभा वाजपेयी ने लोगों को रक्तदान के लाभ बताए। शिविर में सत्येंद्र कुमार, मुसाहेब अली, संदीप यादव, संजय कनौजिया, अभिषेक कुमार आदि का योगदान रहा।