{"_id":"611c07ed8ebc3e42f64cb9c6","slug":"blood-dobation-shahjahanpur-news-bly4566843113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में रक् तदान करता पुलिस कर्मी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दो सिपाहियों ने रक्तदान कर महिला की जान बचाई है। महिला के परिवार के लोगों ने पुलिस की सराहना की है। शाहजहांपुर पुलिस के ट्विटर पर सूचना दी गई कि शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती जलालाबाद के विनय गुप्ता की पत्नी प्रियंका गुप्ता को ब्लड की जरूरत है। ब्लड मिलने से महिला की जान बच सकती है।
इस पर सोशल मीडिया सेल में तैनात कर्मचारियों ने यह सूचना पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी। सूचना मिलने पर एएसपी नगर कार्यालय में तैनात सिपाही अंकुर और मोहित ने रक्तदान की इच्छा जताई। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर महिला को ब्लड देकर उसकी जान बचाई।
ब्लड मिलने के बाद महिला ने पुत्री को जन्म दिया है। महिला के परिवार के लोगों ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि ब्लड नहीं मिलने से महिला और गर्भस्थ शिशु की जान को खतरा था। सूचना पर सिपाही अस्पताल में रक्तदान करने पहुंचे तो परिवार के लोग काफी खुश हुए। सिपाहियों के रक्तदान से महिला और उसकी पुत्री को नया जीवन मिला है।