{"_id":"622669b76c81b10aeb33afc2","slug":"block-on-downline-shahjahanpur-news-bly477594386","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाउन लाइन पर ब्लॉक के कारण डाउन लाइन की ट्रेनें खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाउन लाइन पर ब्लॉक के कारण डाउन लाइन की ट्रेनें खड़ी रही
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टोंडरपुर-बेहटा गोकुल रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर रेल पटरियों पर मरम्मत के कार्य के लिए दोपहर दो बजे से तीन बजे तक एक घंटे का ब्लॉक लिया गया था। जिस कारण डाउन लाइन की ट्रेनें कंट्रोल के आदेश पर रोकनी पड़ी।
ब्लॉक के समय कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस रोजा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वही उसके पीछे आ रही अवध आसाम एक्सप्रेस को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। काफी देर तक ट्रेन नहीं चली यात्रियों ने ट्रेन के ड्राइवर से जानकारी ली। ड्राइवर ने कहा जब सिग्नल डाउन होगा तभी ट्रेन चलेगी, उसके बाद यात्री आउटडोर स्टेशन मास्टर के कमरे में गए स्टेशन मास्टर से जानकारी ली तो बताया गया आगे रेल पटरी पर कार्य चल रहा है कार्य समाप्त होते ही ट्रेन चला दी जाएगी। तब जाकर यात्री शांत हुए। दोपहर में तीन बजे के बाद ब्लॉक समाप्त होने पर ट्रेनों को चलाया गया।