फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU Workers Stage Protest at Hitauta Toll Plaza

Shahjahanpur News: हिटौटा टोल पर भाकियू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Tue, 28 Apr 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
BKU Workers Stage Protest at Hitauta Toll Plaza
हिटौटा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : 1
खुटार। खुटार पूरनपुर हाईवे पर हिटौटा टोल प्लाजा पर किसान से अभद्रता का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। बाद में टोल प्रबंधक ने आकर वार्ता कर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

सोमवार को यूनियन के कई कार्यकर्ता और किसान टोल प्लाजा पर पहुंचकर कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से मामले की जानकारी ली। पुलिस को बताया गया कि 21 अप्रैल को टोलकर्मियों ने किसान से अभद्रता की थी।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने 22 अप्रैल को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कार्रवाई नहीं होने तक धरना समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने टोल मैनेजर हिमांशु सिंह से वार्ता की और उनको किसान नेताओं से वार्ता के लिए बुलाया। मैनेजर ने टोलकर्मियों की गलती के लिए फटकार लगाते हुए कहा कि भविष्य में किसान नेताओं को कोई समस्या नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

धरना प्रदर्शन के दौरान यूनियन के पीलीभीत के जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता, रचित दीक्षित, लालू मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed