फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU workers demonstrated memorandum

भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Wed, 01 Dec 2021 05:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
BKU workers demonstrated memorandum
शाहजहांपुर। तिलहर चीनी मिल क्षेत्र के बिलहरी गांव के कई किसानों का गन्ना सट्टा लॉक कर दिए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने डीएम के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रिया कृष्णा को दिए ज्ञापन में गन्ना आपूर्ति पर लगाई गई रोक के लिए तिलहर मिल के अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि चीनी मिल के गन्ना अनुभाग से जुड़े एक अधिकारी बिलहरी गांव के कई किसानों का गन्ना सट्टा बंद करा दिया है। जिन किसानों का सट्टा लॉक किया गया है, उनमें बिलहरी निवासी यूनियन के मंडल प्रभारी प्रकाश बाबू गंगवार भी शामिल हैं। इस मौके पर यूनियन के मंडल अध्यक्ष जीशान रजा, हरीराम वर्मा, गुलजार सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव का कहना है कि तिलहर चीनी मिल के उद्घाटन के दिन यूनियन के नेता और उनके साथियों पर गन्ना समिति के सचिव और अन्य पदाधिकारियों से गालीगलौज करने का आरोप है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed