{"_id":"6a9c7584ebec6ace72016503","slug":"bku-activists-who-were-on-their-way-to-burn-an-effigy-of-the-lekhpal-relented-after-the-sdm-reasoned-with-them-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-183722-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एसडीएम के समझाने पर लेखपाल का पुतला दहन करने जा रहे भाकियू कार्यकर्ता माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एसडीएम के समझाने पर लेखपाल का पुतला दहन करने जा रहे भाकियू कार्यकर्ता माने
विज्ञापन
पुवायां में लेखपाल का पुतला लेकर जाते भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। संवाद
पुवायां। विभिन्न समस्याओं को लेकर चार दिन से मंडी के किसान भवन में धरना दे रहे भाकियू अराजनीतिक गुट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लेखपाल पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन करने की कोशिश की।
गन्ने का रेट 700 रुपये प्रति क्विंटल करने, चीनी के रेट कम कराने, आलू की फसल के लिए डीएपी खाद उपलब्ध कराने, बरेली से बंडा, खुटार और गोला तक पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने, खानपुर मुवलिक कुरैया में चकमार्ग खाली कराने की मांग को लेकर कार्यकर्ता दो सितंबर से धरने पर बैठे हैं।
शनिवार को कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक लेखपाल किसान को परेशान कर रहा है। इसके बाद कार्यकर्ता लेखपाल का पुतला दहने करने के लिए राजीव चौक को निकले तो मंडी में गेट पर मौजूद थाना प्रभारी आरके रावत ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने संगठन के बरेली मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल की एसडीएम सदानंद सरोज से फोन पर वार्ता कराई। एसडीएम ने 15 सितंबर तक समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया, इसके बाद पुतला दहन स्थगित कर कार्यकर्ता धरना स्थल पर लौट गए।
तंजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 15 सितंबर को कार्यकर्ता पैदल शाहजहांपुर जाकर डीएम को ज्ञापन देंगे। इस मौके पर ब्रजेश पांडेय, सुखविंदर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।