फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU activists Shout against the government

भाकियू कार्यकर्ताओं की सरकार के खिलाफ हुंकार

Mon, 21 Dec 2015 11:32 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 21 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
BKU activists Shout against the government
पंचायत चुनाव में व्यस्तता के बहाने किसानों के अहम् मुद्दों को हाशिए पर डाले जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अफसरों को जगाने के लिए सोमवार को हुंकार भरी। उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर कलक्ट्रेट में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और डीएम के नाम ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान हुई पंचायत में यूनियन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि धान की सरकारी खरीद शुरू हुए दो माह बीत रहे हैं, लेकिन अभी तक धान खरीद पटरी पर नहीं आ पाई है। मंडियों में गल्ला आढ़तियों को किसान कम दाम पर धान को बेंचने को मजबूर हैं। गेहूं की सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। दूसरी ओर भूगर्भ जल का दोहन करके की जा रही साठा धान की बुवाई पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा। इसी तरह सैकड़ों गन्ना किसान पिछले पेराई सत्र का बकाया भुगतान पाने को भटक रहे हैं जबकि नया पेराई सत्र शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

ज्ञापनों में किसानों को क्रय केंद्रों से धान का समर्थन मूल्य दिलाने, बीते रबी सीजन में गेहूं की फसल में नुकसान का सामना करने के बावजूद आर्थिक सहायता पाने से वंचित किसानों को मुआवजा चेक जारी किए जाने, साठा धान की बुवाई पर रोक लगाने, कलान ब्लॉक कार्यालय में लंबे समय से तैनात कर्मचारियों का तबादला किए जाने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजीव अवस्थी मिलकिया, दिलबाग सिंह, रंजीत सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष तारा यादव, राम किशोर शर्मा, उदयवीर सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed