फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP workers rejoice with the mandate in Bihar, raise slogans of Bharat Mata ki Jai

Shahjahanpur News: बिहार में जनादेश से झूम उठे भाजपाई, भारत माता की जय के लगाए नारे

Sat, 15 Nov 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
BJP workers rejoice with the mandate in Bihar, raise slogans of Bharat Mata ki Jai
शाहजहांपुर में भाजपा कार्यालय में मिठाई ​खिलाते पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन - फोटो : reasi news
शाहजहांपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में राजग के शानदार प्रदर्शन के बाद सरकार बनने पर भाजपा के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

बिहार चुनाव की मतगणना को देखते हुए सुबह से लोगों की निगाहें नतीजों पर लगीं थीं। पूर्वाह्न 11 बजे से स्थिति साफ होने लगी। एनडीए के दो सौ सीटें पार होने के बाद सरकार बनने का जानदेश मिलने के बाद कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। रेती रोड स्थित भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया। विजय उत्सव मनाते हुए भारत माता की जय व भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम आने वाले समय में विकास और सुशासन की नई शुरुआत का संकेत है। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत पूरे संगठन के लिए उत्साह का विषय है। इस मौके पर वैभव खन्ना, संजीव राठौर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर मनाया जश्न

पुवायां। बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर सांसद अरुण सागर ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, राजेश राजपूत, विपिन शुक्ला, रवि गुप्ता, मिथुन मिश्रा, गौरव त्रिवेदी, मधु सिंह, मदनपाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed