फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP ticket aspirant and exterior more

भाजपा में टिकट के दावेदारों में बाहरी ज्यादा

Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर शहर और जलालाबाद को छोड़ दिया जाए तो जिले की दूसरी चार सीटों पर भाजपा के टिकट के दावेदारों में इस बार दूसरे दलों से आए लोगों के नाम सबसे ज्यादा है। शहर में लगातार सात बार निर्वाचित हुए पार्टी के विधानमंडल दल नेता सुरेश कुमार खन्ना के टिकट पर किसी को कोई शक-शुबहा नहीं है। वह खुद प्रत्याशी चयन समिति में भी शामिल हैं। जलालाबाद में भी मनोज कश्यप अंतिम सूची में टॉप पर बताए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुवायां सुरक्षित सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक चेतराम के पुत्र नीरज कुमार फाइनल सूची में टॉप पर हैं। वह पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए थे। यहां से दूसरा नाम क्षमा वर्मा का है जो ददरौल से ब्लॉक प्रमुख हैं। ददरौल सीट से भाजपा की अंतिम सूची में दो नाम हैं और दोनों ही पार्टी के लिए नए हैं। पहला नाम पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद का है जो बाबा कोठी से हैं और दूसरा नाम गत दिनों बसपा में टिकट काटे जाने पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मानवेंद्र सिंह का है। तिलहर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक रोशन लाल वर्मा का नाम सबसे ऊपर है जो पिछले दिनों बसपा से निकाले जाने पर भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सत्यपाल सिंह यादव के परिवार के अरुण यादव चैनू और अन्य का भी नाम शुमार है। कांग्रेस से चार बार विधायक वीरेंद्र पाल सिंह मुन्ना के बेटे वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस गत दिनों भाजपा में शामिल हुए थे और कटरा से पार्टी के प्रत्याशियों की अंतिम सूची में टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि यहां से रजनी भानू सिंह समेेत अन्य कई भी दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed