फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP roared plenty scorching heat

चिलचिलाती गर्मी में खूब गरजे भाजपाई

Thu, 30 Jun 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
जनपद में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती, कानून व्यवस्था की जर्जर हालत समेत आम जनता की अन्य मांगों को लेेकर बृहस्पतिवार को भाजपा गरजी। विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना की अगुआई में भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट के दक्षिणी गेट पर टेंट लगवाकर दरियां बिछा दीं और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। करीब तीन घंटे तक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सूबे के मुख्यमंत्री समेत जिला प्रशासन को भी नहीं बख्शा और सभी के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पांच सूत्री ज्ञापन एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय को दिया गया। नगर, रोजा और कैंट मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हुए धरना-प्रदर्शन में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि चारों, गुंडों, लुटेरों और अन्य अपराधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार अंधाधुंध बिजली कटौती कर रही है और जनता भीषण गर्मी में चीख रही है। बिजली कटौती तत्काल बंद होनी चाहिए। खन्ना ने कहा कि यदि एक सप्ताह में रात्रिकालीन बिजली कटौती नहीं रुकी तो नींद हराम मुहिम चलाई जाएगी। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि जनपद में अपराधों की बाढ़ सी आई हुई है। चारों ओर चोरियां, डकैती, लूटमार मची है। कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है। ऐसे में भाजपा चुप नहीं बैठ सकती। प्रशासन को तुरंत आमजन की सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मामले में फेल हो रही है। उसे अब चुनाव की चिंता सताने लगी, इसीलिए उसे अपराध दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, मनोज कश्यप, कैंट मंडलाध्यक्ष मुकेश राठौर, नगराध्यक्ष अनिल वाजपेेयी, जिला महामंत्री नवनीत पाठक, ब्लाक प्रमुख क्षमा वर्मा, लता तिवारी, डॉ. विजय जौहरी, कैंट उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, अंशुल सिंह आदि ने भी जनसमस्याओं पर प्रदेश सरकार को कोसा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed