{"_id":"57f93e534f1c1b2552270888","slug":"bjp-rahul-gandhi-s-effigy-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी का पुतला फूंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक अधिकृत कश्मीर में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान से क्षुब्ध होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने राहुल गांधी के पुतले की शवयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सेना के सम्मान में बीजेपी उतरी मैदान में नारा बुलंद करके अपना रोष जाहिर किया। बाद में सदर बाजार चौराहे पर नारेबाजी के बीच कांग्रेस का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के कचहरी स्थित कैंप कार्यालय पर इकट्ठा हुए। वहां उन्होेंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला तैयार किया और कांग्रेस विरोधी नारेबाजी करते हुए उसकी शवयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता सदर बाजार चौराहे पहुंचे। वहां उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए और राहुल का पुतला आग के हवाले कर दिया।
भाजपा के कैंप कार्यालय पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहीदों के खून की दलाली जैसे शब्दों को बोलने से पहले राहुल गांधी को जरा भी शर्म नहीं आई। सेना और सैनिकों का अपमान देश के राष्ट्रभक्त नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता किसी भी दशा में सहन नहीं करेंगे। जिला उपाध्यक्ष एवं नगरपालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सेना के साहस की दाद देने के बजाय सर्जिकल स्ट्राइक का खुद राजनीतिकरण करके प्रधानमंत्री को बेवजह इसमें घसीट रही है।
विज्ञापन
जिला महामंत्री डीपीएस राठौर और हरिप्रकाश वर्मा ने केजरीवाल और राहुल गांधी को आगाह किया कि सेना व सैनिकों पर संदेह कर उनका अपमान करने से बाज आएं, वरना भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं का घरों से निकलना दूभर कर देंगे। प्रदर्शन में नवनीत पाठक, महेंद्र पाल, रजनीश दीक्षित, अनिल वाजपेयी बाण, सर्वेश पाल, अंशुल सिंह चौहान, अजय प्रजापति, रम्मन गुप्ता, लता तिवारी, मुकेश राठौर, अरुण सागर, सौरभ कश्यप, संजय गुप्ता, अनूप गुप्ता, अजय मौर्य, छंगेलाल राठौर, फिरासत अली, रूपेश शर्मा आदि शामिल रहे।