फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP president will door to door convesing

आज डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Fri, 28 Jan 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP president will door to door convesing
शाहजहांपुर। भाजपा की जिला और महानगर कमेटी को चुनावी प्रबंधन के गुर सिखाने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाहजहांपुर आ रहे हैं। वह रेती रोड स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्हें बूथ मैनेजमेंट सिखाने के बाद गांधी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मुलाकात कर चुनावी माहौल को परखेंगे। इस बीच कटिया टोला में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने का प्रोग्राम भी रखा गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद चखने के लिए भाजपा ने जिले में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उम्मीदवार से लेकर जिले के नेता घर - घर जनसंपर्क कर जनता तक पहुंच रहे हैं। चुनावी माहौल को धार देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को शहीदों की सरजमीं पर कदम रखेंगे। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से रेती रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला व नगर कमेटी के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। चुनावी रणनीति तैयार करने और बूथ मैनेजमेंट की योजना को धार देने के लिए 200 लोगों को मीटिंग में बुलाया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक घंटे का कार्यक्रम है। वह कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों के माध्यम से चुनाव जीतने के टिप्स देंगे।
विज्ञापन

प्रबुद्ध वर्ग से रूबरू होंगे नड्डा
-गांधी भवन के सभागार में जेपी नड्डा भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल को परखेंगे। यहां 250 से 300 प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को बुलाया गया। दोपहर लगभग सवा एक बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब एक घंटे तक प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्हें सम्बोधित करने के साथ ही प्रबुद्धजनों से सुझाव भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
घर - घर जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
- महानगर में चुनावी माहौल को गर्माने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदर क्षेत्र में कटियाटोला में डोर-टु-डोर जनसंपर्क करेंगे। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद दोपहर बाद ढाई बजे कुछ घरों में जाकर वह पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। कटिया टोला में घरों से नड्डा पर फूला बरसाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed