{"_id":"61bb927fc5488861ae7ade2f","slug":"bjp-political-shahjahanpur-140-vidhan-sabha-2022-katra-136-vidhan-sabha-2022-jalalabad-137-vidhan-sabha-2022-tilhar-138-vidhan-sabha-2022-powayan-139-vidhan-sabha-2022-dadraul-141-vidhan-sabha-2022-pm-modi-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly4694889147","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री कल शाहजहांपुर में करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे को शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री कल शाहजहांपुर में करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे को शिलान्यास
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर शाहजहांपुर पहुंचेंगे और सवा दो बजे हेलिकॉप्टर से बरेली रवाना हो जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जिलों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने के लिए शनिवार को शाहजहांपुर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री का विमान दिल्ली एयरपोर्ट से शनिवार पूर्वाह्न 11: 25 पर रवाना होगा। 12:10 पर विमान बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचेगा। वहां से वह 12:15 पर एमआई-17 हेलिकॉप्टर से शाहजहांपुर के लिए उड़ेंगे। 12:50 पर शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड पर हेलिकॉप्टर लैंड करेगा।
12:55 पर वह हेलिपैड से वाहन द्वारा एक बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। दोपहर एक से दो बजे के बीच वह गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दो बजकर पांच मिनट पर कार्यक्रम स्थल से निकलकर दो बजकर दस मिनट पर हेलिपैड पर पहुंचेंगे। दो बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उड़ेगा जो दो बजकर 50 मिनट पर बरेली पहुंचेगा।
विज्ञापन
दो बजकर 55 मिनट पर वह एयरफोर्स के विमान से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। कार्यक्रम में उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का 52 किलोमीटर का हिस्सा शाहजहांपुर से गुजर रहा है।
प्रधानमंत्री की रैली में मुख्य रूप से एक्सप्रेस-वे के रास्ते में आने वाले बदायूं और हरदोई जिले के लोग शामिल होंगे। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे के किनारे रैली स्थल होने के कारण यातायात दूसरे रास्तों से गुजारा जाएगा। केवल रैली में शामिल होने वाले वाहन ही हाईवे पर चल सकेंगे।
बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल की गई। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों के आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया है।