{"_id":"69e01013b03bad8bbf354ea15b13f9bb","slug":"bjp-on-corruption-raging-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भ्रष्टाचार पर भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भ्रष्टाचार पर भड़के भाजपाई
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 17 Aug 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल मे कथित भ्रष्टाचार को निशाने पर लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। बाद में डीएम के नाम एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सुबोध मिश्र ने कहा कि मरीज इलाज की अपेक्षा लेकर जिला अस्पताल जाते हैं, लेकिन वहां उनके साथ जमकर धन की उगाही होती है और तमाम तरह से उनका उत्पीड़न किया जाता है। वर्तमान में अस्पताल की व्यवस्था पंगु हो गई है। खुलेआम खून और जनरेटर का तेल बेचा जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों की यूनियन के दबाव में सीएमएस असहाय बने बैठे हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि अस्पताल में मरीजों को हो रही असुविधाओं की जांच कर उचित कार्रवाई न किए जाने पर संगठन के कार्यकर्ता बुधवार को दोबारा प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन में भाजपा के नगर महामंत्री पंकेश मिश्रा, अनूप गुप्ता, श्याम मिश्रा, नीरज कुमार, बबलू खां, राम सिंह, राम किशोर मिश्रा आदि शामिल रहे।