{"_id":"6a8ded1056a26a81c20321ca","slug":"dispute-over-replacing-a-cement-statue-with-a-shivling-police-deployed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-182764-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीमेंट की मूर्ति हटाकर शिवलिंग स्थापित करने पर विवाद, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीमेंट की मूर्ति हटाकर शिवलिंग स्थापित करने पर विवाद, पुलिस तैनात
विज्ञापन
सिंधौली। बिलंदपुर गांव के मंदिर में लगी सीमेंट की मूर्ति हटाकर वहां शिवलिंग स्थापित करने पर ग्रामीणों और मंदिर के पुजारी के बीच मंगलवार को विवाद हो गया। दोनों पक्षों में तनाव को देखते गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में सीमेंट की मूर्ति स्थापित है, जबकि यहां शिवलिंग स्थापित होना चाहिए। पुजारी का तर्क है कि मंदिर में पहले से मूर्ति स्थापित है और उसकी पूजा होती आ रही है। ऐसे में शिवलिंग अथवा अन्य कोई मूर्ति स्थापित करने की आवश्यकता नहीं है।
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों से बातचीत हो चुकी है। फिलहाल विवाद का निपटारा होने तक दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद