फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP government only changing names and filing fake cases: Farooq

सिर्फ नाम बदलने और फर्जी मुकदमें दर्ज कराने का काम कर रही भाजपा सरकार : फारुक

Tue, 04 Jan 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP government only changing names and filing fake cases: Farooq
समाजवादी पैदल यात्रा लेकर आए सपा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री फारूक हसन का स्वागत करते सपाई - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। समाजवादी पैदल यात्रा सोमवार को पूर्व राज्यमंत्री फारूक हसन के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर से चलकर यहां आई। जिसका सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

हरदोई बाईपास पर स्वागत के बाद पूर्व राज्यमंत्री फारूक हसन ने कहा कि वह मुजफ्फरनगर से पैदल यात्रा लेकर आ रहे हैं। वह जन-जन से मिलकर आ रहे हैं। जनता पूरी तरह प्रदेश में बदलाव चाहती है। उन्होंने भाजपा सरकार में विकास के नाम पर सिर्फ नाम बदलने और फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया। बोले कि प्रदेश की जनता अब जुल्मी अत्याचारी किसान विरोधी, नौजवान विरोधी, भाजपा सरकार से निजात चाहती है।
विज्ञापन

इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने हरी झंडी दिखाकर पैदल यात्रा को हरदोई के लिए रवाना किया। इस मौके पर सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, विकास चंद्रा, संजीव वर्मा, प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू, गोपाल अग्निहोत्री, विजय सिंह, अतिउल्ला सिद्दीकी, हफीज अंसारी, अशोक यादव, लोकेश मिश्रा, संतोष पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवजन सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी युवजन सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपूर्वा वर्मा का सोमवार को लखनऊ से पीलीभीत जाते स्वागत किया गया। इस बीच उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और साल 2022 में सपा सरकार व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मेहनत से काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पार्थ यादव, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष फरहान अली, रजत मिश्रा, फरहीन इदरीसी, अनुराग यादव, यासिर अराफात, एहमान खान फरदीन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed