फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP government on the expectations of millions of people: Sandeep Singh

करोड़ों लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी भाजपा सरकार: संदीप सिंह 

Sun, 28 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुदागंज/ कटरा/ तिलहर। 
अमर उजाला ब्यूरो खुदागंज/ कटरा/ तिलहर।  Updated Sun, 28 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
BJP government on the expectations of millions of people: Sandeep Singh
bjp - फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को गिनाया भाजपाइयों ने 
विज्ञापन


सूबे के प्राथमिक,उच्च और तकनीकि शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों की उम्मीदों पर केंद्र की भाजपा सरकार खरी उतरी है। उन्होंने केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर चर्चा की और कहा दुनियां में आज भारत का डंका बज रहा है। वह शनिवार को खुदागंज, तिलहर और कटरा में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। 
प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि 26 मई 2014 को देश के करोड़ों मतदाताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार को जो जनादेश दिया था, उसके तीन वर्ष पूरे होने पर केंद्र की उपलब्धियां सभी के सामने हैं। भाजपा की इन उपलब्धियों के कारण देश की विपक्षी पार्टियां हाशिया पर पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत पांच अप्रैल 2017 तक देश में 25 करोड़ से ज्यादा खाते खोले गए हैं। इन खाताधारकों को एक लाख रुपये का सुरक्षा बीमा मुहैया कराया गया। मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जो मुहिम चलाई उसका असर पूरे देश में दिखाई दे रहा है। अब तक देश के सौ जिलों को खुले में शौचमुक्त करके ऐतिहासिक काम किया है। दो करोड़ से अधिक शौचालय बनवाकर सरकार ने रिकार्ड कायम किया है। कहा की देश को नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो 24  घंटे में लगभग 18 घंटे कार्य करके देश की सेवा कर रहे हैं। पिछली सरकारों के तमाम मंत्री घोटालों में लिप्त रहे लेकिन  भाजपा सरकार के मंत्री देश सेवा में लगे हैं। इस दौरान सरकार की उज्ज्वला योजना, नमामि गंगे परियोजना, स्मार्ट सिटी परियोजना, कौशल विकास योजना ,राष्ट्रीय गोकुल मिशन, भीम एप, प्रधानमंत्री सड़क योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कटरा में कार्यक्रम के दौरान विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अरुण सागर, विधायक रोशन लाल ,भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र अनावा, पूरनलाल लोधी, उमेश सिंह, संजीव गुप्ता, किशनलाल गंगवार, राजेंद्र भदौरिया, जिला विस्तारक दुष्यंत तोमर, परविंदर श्यामा सिंह आदि ने संबोधित किया। इस  दौरान  यदुवीर सिंह यादव, अनुपम सिंह, अनुज कुमार सिंह, राजीव सिंह, श्यामवीर सिंह,संजय गुप्ता देवेंद्र गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता अरुण यादव उर्फ चैनू ,अनुज गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, शरद अग्रवाल, तरुण मिश्रा, जगत भान मौर्य, गौरव सहाय, शकुंतला देवी सक्सेना, चेतराम गंगवार, प्रभात सहाय, भगत जी दुष्यंत सिंह,  सुरेंद्र कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, अंशु कुमार, सचिन गुप्ता, सत्यपाल आदि मौजूद रहे। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने किया। 
विज्ञापन


पवन सिंह के आवास पर मंत्री ने की प्रेस कांफ्रेंस
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने भाजपा नेता पवन सिंह के आवास पर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने वहीं पर प्रेस कांफ्रेंस भी की। इस दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री ने खंड शिक्षाधिकारी खुदागंज सुशील कुमार कनौजिया के विरूद्ध जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed