फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bjp,election,political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur

विधानसभा चुनाव के रण का शंखनाद होगी प्रधानमंत्री की रैली

Fri, 17 Dec 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
bjp,election,political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur
रोजा रेलवे ग्राउंड में प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए बना मंच। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मौका भले 12 जिलों को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास का हो, मगर राजनीतिक तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से विधानसभा के चुनावी रण का शंखनाद करेंगे। रैली का उद्देश्य भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार करना है। पार्टी की कोशिश है कि बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता में ऊर्जा संचारित कर 2017 के विधानसभा चुनावों के चमत्कारिक परिणामों से एक कदम आगे 2022 का प्रदर्शन हो।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में जूड़ापुर दांदू में नेशनल हाईवे-19 में मिलेगा। एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए शाहजहांपुर का चयन यूं ही नहीं हुआ। भाजपा की अंदरूनी सर्वे रिपोर्ट में शाहजहांपुर सियासी तौर पर सबसे मुफीद माना गया है।
विज्ञापन

यह जिला बरेली मंडल का हिस्सा होने के साथ लखनऊ और कानपुर मंडल के सीमावर्ती जिलों पर गहरा असर डालता है। लखीमपुर, सीतापुर, फर्रुखाबाद, हरदोई तक इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है। गत विधानसभा चुनाव में रुहेलखंड ने भाजपा की झोली भर दी थी। भाजपा ने रुहेलखंड के हिस्से शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, बरेली में लगभग क्लीन स्वीप किया था। इस बार के चुनाव में भाजपा बची सीटों को भी अपने पाले में करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि हर बूथ से लोग प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की यह रैली भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार कर देगी। बरेली, पीलीभीत, बदायूं, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर से पार्टी कार्यकर्ता-पदाधिकारी और आम जनता सभा में लाई जाएगी। शाहजहांपुर को भाजपा ने राजनीतिक तौर पर काफी मजबूत किया है। दो कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जितिन प्रसाद, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष जेपीएस राठौर, उप्र अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार, उप्र सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, सांसद अरुण सागर के अलावा चार विधायक जिले में हैं। सिर्फ एक जलालाबाद सीट भाजपा के खाते में नहीं है, जिसके लिए पार्टी ने ताकत झोंक रखी है। (संवाद)
नाराजगी दूर करेंगे प्रधानमंत्री
प्रदेश सरकार के पांच साल पूरे होने वाले हैं। इस दौरान युवा, किसान समेत तमाम वर्गों में सरकार के खिलाफ पैदा हुए असंतोष को प्रधानमंत्री अपनी जनसभा में दूर करने और सरकार की उपलब्धियों के जरिये रिझाने का प्रयास करेंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत कृषि भूमि का सरकारी सर्किल रेट से चार गुना दिया जा रहा है। पार्टी किसानों के बीच प्रचार कर रही है कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। एक्सप्रेस-वे के किनारे विभिन्न रोजगार के साधन विकसित होंगे, जिसका लाभ लोगों को मिलेगा।

लखीमपुर और सीतापुर में जितिन के प्रभाव का इस्तेमाल करेगी पार्टी
गंगा एक्सप्रेस-वे भले ही लखीमपुर और सीतापुर से न गुजर रहा हो, लेकिन प्रधानमंत्री की रैली में यहां से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद को सौंपी गई है। जितिन प्रसाद रैली के लिए बदायूं के प्रभारी बनाए हैं। लखीमपुर खीरी और सीतापुर में जितिन के अच्छे प्रभाव का भाजपा इस्तेमाल करेगी। वहीं चिकित्सा शिक्षा, संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर की भीड़ को जनसभा तक लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed