फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bjp demonstration aginst samajwadi party

कलक्ट्रेट गेट पर सपा के  खिलाफ गरजी भाजपा

Thu, 11 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 11 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
bjp demonstration aginst samajwadi party
कलक्ट्रेट गेट पर सपा के  खिलाफ गरजी भाजपा
बुलंदशहर हाईवे रेपकांड के विरोध में भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और मां-बेटी के सम्मान में, भाजपा मैदान में उद्घोष के साथ कलक्ट्रेट गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। 
विज्ञापन

बुलंदशहर घटना को लेकर शुरू से ही प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली भाजपा ने बृहस्पतिवार को प्रांतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने किया। कलक्ट्रेट गेट पर सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. व्यस्त ने कहा कि जब से प्रदेश में सपा सरकार काबिज हुई है, तब से लूट, बलात्कार, हत्याओं का ग्राफ एकाएक बढ़ गया है। सत्ताधारी नेताओं का प्रशासनिक सेवाओं में हस्तक्षेप इतना बढ़ गया कि राज्य की कानून व्यवस्था ही पंगु हो गई है। स्थिति ये है कि सपाई थाने चला रहे हैं और बड़े-बड़े अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। 
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं बरेली के पूर्व मेयर सुभाष पटेल ने कहा कि बुलंदशहर जैसे कांड कानून व्यवस्था के नाम पर कलंक हैं और सपा सरकार के आजम खां जैसे जिम्मेदार मंत्री ऐसे घृणित कृत्य को राजनीतिक षडयंत्र बताकर पीड़ित परिवार के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि पीड़ित परिवार भाजपा का परिवार है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मुलायम कुनबे की ईंट से ईंट बजा देगा। उन्होंने घटना पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मंत्री आजम खां को पार्टी से बर्खास्त करने और पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की। पूर्व मंत्री कोविद सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर सपा के आधे नेता जेल में होंगे और उनके कारनामों तथा गोरखधंधों को सार्वजनिक किया जाएगा। 

इससे पूर्व कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस के रूप में झंडे-बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट तक पहुंचे। सभा के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। महामंत्री डीपी सिंह के संचालन में हुई सभा में पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज गुप्ता, नगराध्यक्ष अनिल वाजपेयी वाण, सर्वेश पाल, ब्लाक प्रमुख क्षमा वर्मा, अंशुल सिंह चौहान, अजीत सिंह, पंकेश मिश्रा, भीम सिंह चौहान, दिनेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह, साकेत चतुर्वेदी, लता तिवारी, बवली जायसवाल, सुनीता सिंह, सविता राना, चंद्रकांता सिंह, अशोक यादव, अरुण सागर, मलिखान सिंह लोधी, अजय पाल राठौर, मनेंद्र सिंह, अनिल मालवीय, राधेश्याम राठौर, मुकेश राठौर, सौरभ सक्सेना, सुमित भदौरिया, सतेंद्र सहाय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed