फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Birthday of seven girls was celebrated in Government Medical College

Shahjahanpur News: पुवायां के सूरज का चयन फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान में हुआ

Sun, 27 Aug 2023 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Birthday of seven girls was celebrated in Government Medical College
रंगकर्मी सूरज
कुलदीप भागी, अंकुश चक के बाद जिले के तीसरे रंगकर्मी सूरज को मिला मौका
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। पुवायां तहसील के गांव सुजानपुर निवासी सूरज मिश्रा का भारत के प्रतिष्ठित और एकमात्र फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पुणे में चयन हो गया है। सूरज जिले के तीसरे व्यक्ति हैं, जिनका इस संस्थान के लिए चयन हुआ है। इससे पूर्व वर्ष 1971 में स्व. कुलदीप भागी, वर्ष 2012 में अंकुश चक और वर्ष 2023 में सूरज मिश्रा को प्रवेश मिला था।
सर्वेश मिश्रा और रेनू मिश्रा के पुत्र सूरज ने दसवीं की पढ़ाई गांव में स्थित आदर्श शिक्षा निकेतन से की। पुवायां इंटर कॉलेज पुवायां से 12वीं व बीकॉम एसएस कॉलेज से किया। उन्होंने सन 2017 में अभिव्यक्ति नाट्य मंच से वरिष्ठ रंगकर्मी शमीम आजाद के संपर्क में आकर रंगकर्म की शुरुआत की। एक मुलाकात, विरासत, अंधायुग, दारा शिकोह समेत कई नाटकों में अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

उसके बाद वर्ष 2022 में सूरज का चयन भोपाल के एक्टिंग स्कूल टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दो वर्षीय कोर्स के लिए हुआ। इस वर्ष उनका चयन पुणे के संस्थान में हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरु शमीम आजाद को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, अरविंद चोला, परविंदर सिंह, कंवरदीप सिंह, सैफ असलम, अनूप कुमार, सुखवंत सिंह, शालू यादव, उषा सक्सेना, प्रभा मौर्य आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed