फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Biometric attendance of teachers and students will be done in secondary schools

माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों की लगेगी बायोमैट्रिक हाजिरी

Tue, 31 May 2022 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Biometric attendance of teachers and students will be done in secondary schools
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति अब रजिस्टर पर दर्ज नहीं होगी। सभी विद्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन लगाई जाएगी। इसके बाद स्कूल आने और जाने के दौरान बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा रखकर हाजिरी लगानी होगी। स्कूलों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की कवायद के तहत यह कदम उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन मिलाकर कुल 372 विद्यालय हैं। शासन से सभी स्कूलों की वेबसाइट बनाने के साथ ही स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की ईमेल आईडी भी मांगी है। विद्यालय की वेबसाइट पर स्कूल का सारा डाटा फीड रहेगा। इसमें सभी विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी फीड की जाएगी। इसके बगैर छात्रों को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिलेगी, जिससे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो जाएगी।
विज्ञापन

इन स्कूलों में शिक्षारत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अपनी हाजिरी बायोमैट्रिक से लगानी होगी। कोरोना संक्रमण काल में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई थी। स्कूलों में इंटरनेट की मुफ्त सुविधा मिलने से छात्र डिजिटल प्लेटफार्म पर ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकेंगे। साथ ही छात्र-छात्राएं अपने मोबाइल का बेहतर इस्तेमाल भी करेंगे। यही नहीं अगर कोरोना की चौथी लहर आए तो छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठप नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर माध्यमिक स्कूलों की वेबसाइट एवं छात्रों की ईमेल आईडी बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। शिक्षकों व बच्चों की बायोमैट्रिक हाजिरी भी लगाई जाएगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पहले चरण में शासकीय स्कूलों को वाईफाई की सुविधा से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed