फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike riding thieves snatched earrings from woman's ears

Shahjahanpur News: महिला के कान से झुमकी खींच ले गए बाइक सवार उचक्के

Sat, 09 Aug 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike riding thieves snatched earrings from woman's ears
जलालाबाद। रक्षाबंधन मनाने भाई के साथ बाइक से मायके जा रही महिला के कान से कोला रोड पर पीछे से आए बाइक पर सवार दो उचक्के झुमकी खींचकर भाग निकले। पुलिस दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


मिर्जापुर कस्बे के रामू की पत्नी सोमवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत बृहस्पतिवार को देर शाम भाई के साथ अपने मायके कांट क्षेत्र के गांव अभायन जा रही थी। कोला रोड पर रैपुरा गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आई बाइक पर सवार दो युवकों में पीछे बैठे युवक ने उसके बाएं कान पर झपट्टा मारकर सोने की झुमकी खींच ली और भाग निकले। उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। सूचना पर डायल 112 के सिपाही मौके पर पहुंचे, लेकिन उचक्कों का सुराग नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed