{"_id":"66de158ff063d2ed700511a6","slug":"bike-rider-seriously-injured-after-colliding-with-a-bull-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-126690-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Mon, 09 Sep 2024 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली हाईवे पर शनिवार की रात सांड़ से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गत छह माह में छुट्टा गोवंशीय पशु से बाइक सवारों के टकराने की यह चौथी घटना है।
क्षेत्र के गांव झरहर हरीपुर निवासी होमगार्ड शिवसरन के नाती रचित वर्मा का शनिवार को जन्मदिन था। दावत खत्म होने के बाद रचित के चाचा संजीव वर्मा बाइक से हलवाई को जलालाबाद छोड़ने गए थे। रात करीब 12:15 बजे गांव लौटते वक्त हाईवे पर सरायं साधौ मोड़ के पास अचानक हाईवे पर एक सांड़ संजीव की बाइक से टकरा गया। जोरदार टक्कर लगने से संजीव बाइक समेत गिरकर सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए और सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। संजीव के भाई राजीव ने बताया कि रात में हालत और बिगड़ने पर संजीव को बरेली ले गए, लेकिन अभी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हादसे
-गत शुक्रवार को खंडहर निवासी सुमित सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। गत 12 फरवरी को गांव हथिनापुर से शादी निपटाकर लौट रहे कांट क्षेत्र के कुर्रिया कलां निवासी योगेश और गत छह मार्च को चंदौरा बहादुरपुर के युवक सुमोध की बाइक सांड़ से टकराने से मौत हो गई थी।