फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider dies after falling into a water-filled ditch on the side of the highway

Shahjahanpur News: हाईवे किनारे पानी से भरी खाई में गिरकर बाइक सवार की मौत

Sat, 07 Jun 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after falling into a water-filled ditch on the side of the highway
मृतक संजीव वाजपेयी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
रोजा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजा थाना क्षेत्र की गुर्री चौकी के पास बृहस्पतिवार रात बाइक सवार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। खाई में भरे बारिश के पानी के कारण युवक उठ नहीं सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर के सहारे परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अंटा निवासी 38 वर्षीय संजीव वाजपेयी बाइक के स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे संजीव बाइक से लखीमपुर खीरी के उचौलिया जाने की बात कहकर घर से निकले। काम के चलते अक्सर संजीव को रात में आने में देरी हो जाती थी।
विज्ञापन

इस वजह से परिजनों ने उनके लौटने में देरी होने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इस बीच उचौलिया से वापसी के दौरान रोजा थाने की गुर्री चौकी क्षेत्र में संजीव बाइक समेत खाई में गिर गए। खाई में पानी भरा होने के कारण उनकी मौत हो गई। पूरी रात संजीव खाई में ही पड़े रहे। शुक्रवार की सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजीव को खाई से बाहर निकाला, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने बाइक के नंबर के जरिये जानकारी कर उनके घरवालों को हादसे की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई होगी। पानी भरा होने के कारण बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौत हो गई। तहरीर आने पर मामले की जांच की जाएगी।
---------------------
घंटों पति की मौत से अंजान रही पत्नी

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह संजीव को कई बार फोन किया, लेकिन उनका फोन बंद जा रहा था। इस बीच पुलिस के आए फोन से संजीव की मौत की जानकारी हुई, लेकिन उनकी पत्नी किरन काे यह बात नहीं बताई। उन्हें सिर्फ हादसे की जानकारी दी। दोपहर बाद किरन को जानकारी हुई तो उनकी आंख से आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वह महिलाओं संग पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गईं। परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला। परिजनों ने बताया कि उनकी दो बेटी नित्या और सौम्या है। उनकी जिम्मेदारी अब किरन के कंधों पर आ गई है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।

----------------------
हेलमेट, पर्स व मोबाइल गायब
पोस्टमॉर्टम हाउस पर संजीव के शव को देख परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। परिजनों ने अनहोनी की भी आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि संजीव का हेलमेट, पर्स और मोबाइल नहीं मिला है। थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि तीनों चीजें खाई में भरे पानी में हो सकतीं हैंं। तलाश कराई जाएगी।

मृतक संजीव वाजपेयी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक संजीव वाजपेयी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक संजीव वाजपेयी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक संजीव वाजपेयी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed