फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider dies after being hit by tractor-trolley, family jammed the road

ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर बाइक सवार की मौत, परिजन ने जाम किया रोड

Mon, 23 May 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor-trolley, family jammed the road
रोते बिलखते मृतक लालबहादुर के परिजन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव महाऊ दुर्ग निवासी लाल बहादुर की खनन कर मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर मौत हो गई। वह बाइक से धान का बीज लेकर लौट रहे थे। नाराज परिजन व ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बमुश्किल ग्रामीणों को शांत कर जाम खुलवाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

50 वर्षीय लाल बहादुर जनपद लखीमपुर खीरी के गांव मझिगवां पिपरिया से धान का बीज लेने गए थे। वह बाइक से लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे गांव के नजदीक नहर किनारे सिद्ध बाबा मंदिर के पास पहुंचे तो खनन कर मिट्टी भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इस बीच चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। नाराज परिजन ने ग्रामीणों के साथ शव को महाऊ दुर्ग जाने वाले लिंक मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़े जाने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई। इस बीच पुलिस ने दौड़-भाग कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया और थाने पर खड़ा करवा दिया, साथ ही सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद चार घंटे के बाद जाम खोलकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भाई शिवरात की ओर से ट्रैक्टर चालक रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पिता का शव देखकर बिलख पड़ी बेटियां
लाल बहादुर चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पांच बेटियां आरती, प्रीति, बबली, सहजल, पूनम हैं। दो की शादी हो चुकी हैं। पिता का शव देखकर बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी बेलासती के आंसू नहीं थम रहे थे।
खनन कार्य में लगी थी ट्रैक्टर- ट्रॉली
रॉयल्टी जमा करने वाले ही खनन कर सकते हैं। लेकिन, इलाके में अवैैध तरीके से बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है। जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हुआ, वह भी खनन कर मिट्टी भरकर ला रही थी। अवैध खनन से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो गया है।

परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ग्रामीणों के बताए हुए ट्रैक्टर को पकड़कर थाने में खड़ा करवा लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -बीएस वीर कुमार, सीओ पुवायां।

लालबहादुर का फाइल फोटो

लालबहादुर का फाइल फोटो- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed