{"_id":"668e74aa4c3b121c600ae67a","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-on-national-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-122515-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पीलीभीत जिले के थाना करेली के गांव अमखिरिया निवासी शिशुपाल (40) की बाइक को कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौत हो गई।
मेहनत-मजदूरी करने वाले शिशुपाल मंगलवार को कांट के गांव औदापुर में बहन के जेठ की बरात में शामिल होने आए थे। शाम करीब पांच बजे बरात नेशनल हाईवे स्थित गोपालपुर नगरिया के लिए निकली। यहां शादी समारोह में शामिल होकर दावत खाने के बाद शिशुपाल अपनी ननिहाल हिसमा गांव जाने के लिए बाइक से निकला।
नगरिया मोड़ के पास बाइक, कार की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते हुए पहुंचे। पत्नी गुड्डी देवी के आंसू थम नहीं रहे थे। उनके तीन बच्चे हैं।