फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider death by car collision

Shahjahanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 09 Jun 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 09 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
रमेश चंद्र का फाइल फोटो।
शाहजहांपुर। सब्जी लेने जा रहे चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी 48 वर्षीय रमेशचंद्र की बाइक लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कार से टकरा गई। हादसे में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले रमेश चंद्र बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से सब्जी लेने जा रहे थे। गांव के सामने नेशनल हाईवे पर कट से गुजरने के बाद दूसरी लेन पर आए तभी इको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रमेश की मौत से पत्नी प्रेमवती, बेटी प्रीति, सोनाली और बेटे अमरजीत का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

-----------
चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने कार को चौकी पर खड़ा करा लिया है। अमरजीत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमरजीत ने चालक पर कार को लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed