{"_id":"65bd6210aff19144f10f3364","slug":"bike-hit-by-tractor-trolley-youth-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-112709-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
Sat, 03 Feb 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
बड़ागांव निवासी पुष्पेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव भूड़ा मैनारी के पास शुक्रवार शाम ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक सवार तीन लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं, उसकी बहन और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
कस्बे के ग्राम बड़ागांव निवासी 35 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार अपनी बहन फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद के गांव गढ़िया निवासी शिखा और पांच वर्षीय भांजे प्रशांत को लेकर बाइक से घर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इस बीच चालक ट्रैक्टर ट्राॅली छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस के ईएमटी ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। शिखा और प्रशांत को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी पाकर पुष्पेंद्र के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।