{"_id":"69c59a7e9c91f84374088bb1","slug":"bike-crashes-into-pole-uncle-dies-nephew-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-169008-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खंभे से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खंभे से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा हुआ घायल
विज्ञापन
निगोही में पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के सिमरिया सहजपुर गांव निवासी बाइक सवार 51 वर्षीय रामनरेश की बुधवार शाम मदनापुर में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद खंभे से टकराकर मौत हो गई। उनका भतीजा अर्जुन घायल हो गया।
अतुल कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह चाचा रामनरेश बाइक की सर्विस कराने के लिए गढि़यारंगीन गए हुए थे। चाचा के साथ उनके भतीजे अर्जुन भी गए थे। शाम को वापसी के दौरान जैसे ही मदनापुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव पास पहुंचे, तभी किसी वाहन की टक्कर बाइक में लगने से दोनों घायल हो गए।
मदनापुर सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चाचा की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां चाचा की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। उनके बेटे की शादी हो गई है। बेटी की शादी नहीं हुई है। इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गड्ढे में पहिया फंसने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, युवक की मौत
निगोही। क्षेत्र के पैतापुर गांव निवासी 34 वर्षीय रामवीर की बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दबकर मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, रामवीर बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे खेत से गन्ना लेकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से दूसरे खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया एक गड्ढे में फंस जाने ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। रामवीर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। बमुश्किल रामवीर को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इस दौरान पहुंची परिवार की महिलाएं रामवीर के शव को देख बिलख पड़ीं। मां रामदेवी, पत्नी रूबी, भाई धर्मवीर, उनके दोनों बेटे वैभव और हर्षित का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त
खुटार। पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी रेलवे स्टेशन और अकेला हाल्ट के बीच खुटार के गांव बाजपुर मुजप्ता के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे रेलवे ट्रैक किनारे एक 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेहरामऊ उत्तरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। युवक का शव खुटार क्षेत्र में होने के चलते सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने खुटार पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लोगों ने बताया कि बुधवार रात युवक की ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया शिनाख्त का प्रयास कराया जाएगा। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। संवाद