फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike collides with tree while trying to escape stray animal, two youths die

Shahjahanpur News: छुट्टा पशु से बचने के प्रयास में पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Wed, 12 Feb 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree while trying to escape stray animal, two youths die
मृतक पप्पू पासवान का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
बंडा। छुट्टा पशु से बचने के प्रयास में बाइक पेड़ से टकरा गई। मानपुर पिपरिया के पास सोमवार देर रात हुए हादसे में बाइक सवार दो मजदूरपेशा युवकों की मौत से उनके परिवार बेसहारा हो गए हैं। इसी हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक का राजकीय मेडिकल काॅलेज में उपचार हो रहा है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

मानपुर पिपरिया निवासी 23 वर्षीय पप्पू व 24 वर्षीय छोटेलाल गांव के ही एक अन्य युवक धर्मेंद्र के साथ सोमवार को कस्बे की साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आए थे। देर रात करीब 10:30 बजे बाइक से घर लौटते वक्त गांव से कुछ पहले सामने एक छुट्टा पशु आ गया। उससे बचने के प्रयास में बाइक सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां पप्पू व छोटेलाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल धर्मेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में उन्हें पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। छोटे लाल की पत्नी पिंकी देवी और पप्पू की पत्नी हसना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, छोटेलाल कुछ दिन पहले कंबाइन पर काम करके घर वापस लौटा था। वह मजदूरी करके पत्नी व तीन बच्चों का भरण पोषण करता था। मृतक पप्पू भी मजदूरी करके पत्नी व तीन बच्चों का परिवार पाल रहा था। दोनों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि घर में अन्य कोई कमाऊ सदस्य नहीं है।

मृतक पप्पू पासवान का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक पप्पू पासवान का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed