{"_id":"69a08df6b380f130a30402ba","slug":"bike-collides-with-pickup-youth-dies-his-brother-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-166721-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत, तहेरा भाई हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत, तहेरा भाई हुआ घायल
विज्ञापन
तिलहर में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसा ऑटो। संवाद
जलालाबाद। बरेली हाईवे पर खाईखेड़ा व बरुआरी गांव के बीच बृहस्पतिवार रात पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार बालाजी मंदिर के पास रहने वाले 28 वर्षीय अमन तिवारी की मौके पर मौत हो गई। उनके ताऊ का बेटा सोनू घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार, अमन अपने ताऊ के बेटे सोनू के साथ बरेली की किसी सड़क निर्माण कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार की रात दोनों लोग बरेली से बाइक से घर आ रहे थे। सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। खबर सुन मौके पर पहुंचीं अनीता इकलौते बेटे अमन के शव को देख बिलख पड़ीं। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
--
गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ऑटो
तिलहर। सरयू गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम कटरा से तिलहर की ओर आ रहा ऑटो पीछे से गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में ऑटो में सवार कटरा के बजरिया निवासी शिवम मौर्य और मोहल्ला उमरपुर निवासी अहमद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में ऑटो चालक व एक अन्य को मामूली चोट आई। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद