फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike collided with a truck parked on the highway young man died

शाहजहांपुर में सड़क हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 09 Dec 2024 03:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 03:03 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े ट्रक में बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Bike collided with a truck parked on the highway young man died
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई, जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


रविवार रात आठ बजे गांव बड़ागांव में हाईवे पर चालक ने ट्रक खड़ा कर दिया और कहीं चला गया। इस बीच उधर से निकले गांव निवासी 25 वर्षीय सत्यपाल की बाइक ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में सत्यपाल गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। किसी ने सत्यपाल की पहचान कर उनके घर हादसे की खबर दी। 
विज्ञापन


UP: खेत में चाची के हाथ-पैर बांधे... भतीजी से दो युवकों ने की दरिंदगी, घास काटने गईं थीं दोनों; वीडियो बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर परिजन रोते हुए मौके पर पहुंचे और सत्यपाल को पुवायां सीएचसी लाए। सीएचसी पर सत्यपाल को मृत घोषित कर दिया गया। सत्यपाल के पिता रामाधार वर्मा  की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सत्यपाल का शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाया।

सत्यपाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed