{"_id":"5d67d13c8ebc3e013b283a72","slug":"bijli-shahjahanpur-news-bly3740748103","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नगर के मोहल्ला प्रेमनगर में गुरुवार दोपहर विवाहिता मकान के छज्जे के सामने से निकली बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला प्रेमनगर निवासी प्रशांत वर्मा पत्नी अनीता व बच्चों के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। दोपहर करीब एक बजे 25 वर्षीय अनीता ने खाना खाया और कमरे के बाहर छज्जे पर हाथ धो रही था। इसी दौरान वह छज्जे के सामने से निकली बिजली की लाइन की चपेट में आ गई जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और वह चीखती हुई वहीं गिर गई। अनीता की चीख सुनकर पति व अन्य पास पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। परिजन अनीता को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के दो लड़कियां है जिनमें अंबिका तीन साल की और नैना अभी केवल पांच महीने की ही है। उसकी मौत से परिजन रो रोकर बेहाल हो गए है। हादसे की सूचना पाकर चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, ट्रेनी सीओ अमित सक्सेना, तहसीलदार इरफान उल्ला खां, कोतवाल रवि कुमार मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।
प्रेमनगर मोहल्ले में अधिकांश गलियां बहुत ही संकरी है कई गलियों में बंच केबल पड़ गई है। कई जगह यह केबल नहीं डाली गई है। जिस गली में तार के करंट से महिला मरी है वह काफी संकरी और करीब डेढ़ सौ मीटर लंबी है। यहां से होकर गुजरी बिजली की लाइन बहुत ही जर्जर और कई घरों को छूती हुई निकल रही है। मोहल्लेवालों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी न ही उस लाइन को व्यवस्थित किया गया और न ही बंच केबल डाली गई। इसी का नतीजा है कि एक घर की खुशियां उजड़ गईं।