फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhira's youth died in an accident, cousin brother injured

Shahjahanpur News: भीरा के युवक की हादसे में मौत, मौसेरा भाई घायल

Thu, 03 Apr 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bhira's youth died in an accident, cousin brother injured
खुटार में घायल व्यास कुमार से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद
खुटार। बाइक में पिकअप की टक्कर लगने से लखीमपुर निवासी मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना भीरा के गांव गुलाबटांडा निवासी 22 वर्षीय व्यास कुमार बाइक से अपने मौसेरे भाई भीरा के ही गांव चूराटांडा निवासी 27 वर्षीय नीरज कुमार के साथ किसी काम से पीलीभीत गए थे। बृहस्पतिवार को घर लौटते समय खुटार थाना क्षेत्र में मैलानी रोड पर गांव प्रसादपुर के पास उनकी बाइक में सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यास और नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक व्यास चला रहे थे और हेलमेट भी लगाए थे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित भाग निकला।
विज्ञापन

मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी मौके पर पहुंचे और घायलों को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया और व्यास कुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज और व्यास के परिजन भी सूचना पाकर खुटार पहुंचे। व्यास के परिजन बाद में शाहजहांपुर रवाना हो गए। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम को भेजा गया है। पिकअप वाहन की तलाश कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामा के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र की बंगाली काॅलोनी निवासी 22 वर्षीय श्याम मंडल की बुधवार रात पूरनपुर रोड पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

हिमांशु मंडल ने बताया कि भाई श्याम मंडल जम्मू-कश्मीर में पुलों की शटरिंग का काम करता था। बुधवार अपराह्न दो बजे भाई जम्मू-कश्मीर से घर लौटे थे। पीलीभीत के माधोटांडा निवासी उसके मौसा सहदेव के घर नवरात्र पर कार्यक्रम था। इसके चलते वह थोड़ा आराम करने के बाद शाम को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से चल दिए। इस बीच हादसे में उनकी मौत हो गई। हिमांशु मंडल ने बताया कि भाई श्याम मंडल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed